तस्कर सोनू टुंडे की गाड़ी से मिली 8 पेटी शराब

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2019 12:42 PM

liquor smuggler arrested

शहर के मशहूर तस्कर एवं एक नेता के खासमखास शराब तस्कर सोनू उर्फ टुंडा उर्फ ठूठा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।

जालंधर(वरुण): शहर के मशहूर तस्कर एवं एक नेता के खासमखास शराब तस्कर सोनू उर्फ टुंडा उर्फ ठूठा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। ट्रैफिक पुलिस के नाके पर रोकी गई सोनू तस्कर की आई 20 गाड़ी में से 8 पेटी शराब बरामद हुई, जबकि गाड़ी छोड़ कर सोनू टुंडा अपने साथी के साथ फरार हो गया। 

जानकारी देते थाना 8 के ए.एस.आई. निशान सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने लम्मा पिंड चौक के पास नाकाबंदी की थी। उन्होंने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर गाड़ी चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी और गाड़ी चला रहा व्यक्ति साथ बैठे अपने साथी समेत भाग निकला। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर से शराब बरामद हुई, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने थाना-8 की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. निशान सिंह ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की डिक्की में से 8 पेटी शराब बरामद हुई। अमन नगर के रहने वाले सोनू की पुलिस की कुछ काली भेड़ों के साथ सैटिंग होने के चलते कई केसों में क्लीन चिट भी ले चुका है। देर रात पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!