Edited By Vatika,Updated: 09 May, 2018 11:21 AM
थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव कादियांवाली में घर में ही अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब के ठेके का पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग मार्का की 18 पेटी शराब बरामद की है।
जालंधर(महेश): थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव कादियांवाली में घर में ही अवैध रूप से चलाए जा रहे शराब के ठेके का पर्दाफाश करते हुए अलग-अलग मार्का की 18 पेटी शराब बरामद की है।
ए.सी.पी. जालंधर कैंट मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि परमजीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र जसवंत सिंह अपने घर में ही शराब बेचता है, जिस पर एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह औलख के नेतृत्व में जालंधर हाईट्स पुलिस चौकी के ए.एस.आई. भगवंत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी सन्नी के घर में रेड की। रेड से पहले ही आरोपी सन्नी घर की दीवार फांद कर फरार हो गया, जिसे देर शाम पुलिस ने काबू कर लिया। उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है। इस बात की पुलिस गहराई से जांच कर रही है कि वह भारी मात्रा में अपने घर में शराब कहां से लेकर आता था।