Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2019 10:55 AM
थाना बावा खेल के अधीन आते गौतम नगर में एक व्यक्ति नशे की हालत में बच्ची को किडनैप करने की कोशिश में था, लेकिन मां के शोर मचाने पर लोगों ने उसे धर दबोचा।
जालंधर(कमलेश): थाना बावा खेल के अधीन आते गौतम नगर में एक व्यक्ति नशे की हालत में बच्ची को किडनैप करने की कोशिश में था, लेकिन मां के शोर मचाने पर लोगों ने उसे धर दबोचा।
बच्ची की मां सुधा ने बताया कि उसकी 3 साल की बच्ची शिवानी घर के बाहर खेल रही थी और वह घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी। ऐसे में उसे बच्ची के रोने की आवाज आई तो बाहर जाकर देखा तो एक व्यक्ति उसकी बच्ची को उठाकर ले जा रहा था। शोर मचाने पर लोगों ने व्यक्ति को धर लिया जो कि नशे की हालत में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान दीपा (40) वासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी लुधियाना से दिहाड़ी के काम से जालंधर में आया था।