कर्नाटक के राज्यपाल अब अपने पद से दें इस्तीफा : अमरेन्द्र

Edited By swetha,Updated: 20 May, 2018 09:49 AM

karnataka governor now resigns from his post amarinder

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की नैतिक व सियासी जीत पर कांग्रेस तथा जे.डी.एस. को बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। बी.जे.पी. ने कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के...

जालन्धर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की नैतिक व सियासी जीत पर कांग्रेस तथा जे.डी.एस. को बधाई देते हुए कहा है कि भाजपा का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है। बी.जे.पी. ने कर्नाटक में सत्ता हासिल करने के लिए निम्र स्तर की राजनीति खेली।  

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक विधानसभा में विश्वासमत से पूर्व बी.एस. येद्दियुरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को भारतीय लोकतंत्र की जीत करार देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए भूखी हो गई थी, परन्तु सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय संविधान के नियमों व लोकतंत्र की रक्षा में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा तथा राज्यपाल वज्जूभाई वाला के बीच सियासी गठजोड़ की भी पोल खुल गई है।

विधानसभा में येद्दियुरप्पा सरकार के पास बहुमत न होने के बावजूद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऐसा करके उन्होंने लोकतांत्रिक नियमों को तोड़ा। अब राज्यपाल को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।  कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि चाहे देश में अंधेरे के बादल छाए हुए दिखाई दे रहे थे परन्तु उच्चतम न्यायालय ने इसमें भी आशा की एक किरण दिखाई है 

जिस कारण ही देश का लोकतंत्र सुरक्षित है। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेसी विधायकों द्वारा किसी भी दबाव या लालच में न आने की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ही भाजपा को पराजित करने में सफलता हासिल हुई है अन्यथा भाजपा ने खरीदो-फरोख्त करने में कोई कसर शेष नहीं छोड़नी थी। पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कर्नाटक की जीत पर राहुल गांधी व कर्नाटक के कांग्रेसी नेताओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेसी व जे.डी.एस. विधायकों को खरीदने के लिए भरसक प्रयास किए परन्तु कोई भी विधायक उनके झांसे में नहीं आया। यह लोकतंत्र की जीत है तथा साथ ही इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश भी बधाई के पात्र हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!