Edited By Vaneet,Updated: 11 Feb, 2019 09:38 PM
दुबई में टैक्सी चलाने का काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना आठ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार .....
जालंधर(वरुण): दुबई में टैक्सी चलाने का काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना आठ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी एनडीपीएस एक्ट के केस में भगौड़ा था। दो फरवरी को आरोपी गुरप्रीत सिंह सोढी पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी सोढल नगर खिलाफ थाना आठ में धारा 307 का केस दर्ज हुआ था।
थाना आठ के प्रभारी रुपिंदर सिंह ने बताया कि दो फरवरी की रात सोढी ने दुबई से आए हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र दर्शन सिंह निवासी शिव नगर पर दातरों से हमला कर दिया था। हैप्पी अपने साथी दीपक के साथ थापरा बगीची के पास कार में सवार होकर सिगरेट पीने आया था जिसके साथ पहले तो सोढी ने गाली-गलौच किया और विरोध करने पर दातरों से हमला करके फरार हो गया। पुलिस ने सोढी खिलाफ केस दर्ज कर लिया तो पता लगा कि वह एनडीपीएस एक्ट के केस में भगौड़ा है। इंस्पैक्टर रूपिंदर सिंह ने गुप्त सूचना पर सोढी को सोमवार दोपहर अरैस्ट कर लिया। पुलिस ने दोनों केसों में सोढी की गिरफ्तारी डाल दी है।