अमरेन्द्र व जाखड़ की मौजूदगी में त्रिलोचन सिंह सूंढ पुन: कांग्रेस में शामिल

Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2019 09:31 AM

join congress

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की उपस्थिति में त्रिलोचन सिंह सूंढ ने आज पुन: कांग्रेस का दामन थाम लिया। त्रिलोचन सिंह सूंढ पूर्व विधायक हैं तथा पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस टिकट न मिलने...

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की उपस्थिति में त्रिलोचन सिंह सूंढ ने आज पुन: कांग्रेस का दामन थाम लिया। त्रिलोचन सिंह सूंढ पूर्व विधायक हैं तथा पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया परन्तु रा’य में जिस तरह से कांग्रेस को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी बहुमत हासिल हुआ था, उसके बाद से सूंढ कांग्रेस में पुन: शामिल होने के लिए प्रयासरत थे। 

सूंढ को कांग्रेस में पुन: शामिल कराने के समय पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी विशेष रूप से चंडीगढ़ पहुंची हुई थी। उन्होंने सूंढ को भरोसा दिया कि उन्हें पार्टी में मान-सम्मान दिया जाएगा तथा सूंढ ने भी कहा कि इस समय राज्य में कांग्रेस के पक्ष में माहौल चल रहा है। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह सरकार द्वारा पिछले कुछ समय के दौरान उठाए गए क्रांतिकारी कदमों से जनता काफी प्रभावित है। कैप्टन सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया व दलितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं तथा शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह और सुनील जाखड़ ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में हवा है तथा उसे देखते हुए कई नेता कांग्रेस का दामन थामना चाहते हैं। कांग्रेस की नीतियों में भरोसा व्यक्त करने वाले को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। त्रिलोचन सिंह सूंढ बंगा क्षेत्र से संबंधित हैं तथा वह बंगा से उन्हें पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिली थी। पिछली विधानसभा में वह काफी चर्चा में भी रहे थे। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में त्रिलोचन सिंह के स्थान पर सतनाम सिंह कैंथ को उम्मीदवार बनाया था परन्तु वह भी चुनाव हार गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!