Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2018 12:41 PM
कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने दावा किया है कि जालंधर तेजी से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है तथा इस संबंध में शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ स्मार्ट प्रोजैक्टों को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं।...
जालंधर (धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने दावा किया है कि जालंधर तेजी से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है तथा इस संबंध में शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ स्मार्ट प्रोजैक्टों को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। जनवरी 2018 में जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट पर कार्य शुरू हुआ था तथा उन्होंने इस संबंध में 4 बैठकें कीं तथा अधिकारियों को जमीनी स्तर पर विभिन्न प्रोजैक्टों पर काम करने के निर्देश दिए।
सिटी रेलवे स्टेशन से हजारों लोग आते-जाते हैं, इसलिए रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाने के लिए अधिकारियों को विस्तृत प्रोजैक्ट पर ध्यान देने के लिए कहा गया है ताकि रेलवे स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं यात्रियों को मिल सकें तथा वाहनों के लिए पार्किंग का आधारभूत ढांचा विकसित किया जा सके। रेलवे स्टेशन पर एसक्लेटर लगाए जा सकें तथा सैकेंड एंट्री गेट भी बनाया जा सके। विधायकों व जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से मुलाकात की थी, जो स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने के लिए तैयार हो गए हैं, जिसके तहत मॉडल टाऊन में स्मार्ट रोड बनाने के प्रस्ताव को शामिल किया गया है।
बैठक के बाद सिटी रेलवे स्टेशन में सुधार लाने को मंजूरी दे दी गई है। इसी तरह से शिक्षा में सुधार लाने के लिए 143 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने का निर्णय लिया गया है। स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट लागू करते समय लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलैंस, ट्रैफिक, वायर तथा सीवरेज सिस्टम आदि को सिंगल प्लेटफार्म से संचालित किया जाएगा। 3 फ्लाईओवरों के नीचे के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 9 सरकारी इमारतों के ऊपर 4-4 मैगावाट क्षमता के सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जाएंगे। इसी तरह से 8 स्कूलों की इमारतों के ऊपर भी सोलर एनर्जी प्लांट लगेंगे। इन सब पर 18 करोड़ की राशि खर्च होगी। 18 अन्य प्रोजैक्टों की डी.पी.आर. तैयार कर ली गई है तथा उन पर लगभग 500 करोड़ खर्च होना है। बल्र्टन पार्क स्पोटर््स हब प्रोजैक्ट पर कई लोगों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है जोकि 550 करोड़ का होगा। इसी वित्तीय वर्ष में इसके लिए टैंडर भी लगा दिया जाएगा।