नॉर्दर्न रेलवे के जी.एम. टी.पी. सिंह ने सिटी स्टेशन पर किया निरीक्षण

Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2019 10:08 AM

jalandhar railway station

नॉर्दर्न रेलवे के जी.एम. टी.पी. सिंह ने शुक्रवार देर शाम सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ए-वन कैटेगरी के अधीन आते जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, जम्मू तवी और...

जालंधर (गुलशन): नॉर्दर्न रेलवे के जी.एम. टी.पी. सिंह ने शुक्रवार देर शाम सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ए-वन कैटेगरी के अधीन आते जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, जम्मू तवी और पठानकोट रेलवे स्टेशनों की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा।

ए-वन कैटेगरी का स्टेशन होने के बावजूद लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा न होने के बारे में जी.एम. ने कहा कि पुराने बने फुटओवर ब्रिज के साथ पर्याप्त जगह न होने की वजह से एस्केलेटर नहीं लगाया जा सकता इसलिए स्टेशन पर जब सैकेंड एंट्री गेट बनेगा तो वहां एक नया फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा जिसके साथ यात्रियों को लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा भी दी जाएगी। जी.एम. ने फिरोजपुर मंडल तथा स्थानीय अधिकारियों को स्टेशन के मेन एंट्री गेट से दोनों तरफ 100-100 मीटर का एरिया चमका कर रखने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म नंबर 2-3 का निरीक्षण करते समय उन्होंने वाटर बूथों तथा वाटर कूलरों के नीचे से पानी बहता देखकर इसका कड़ा नोटिस लिया। उन्होंने ड्रेन पाइप की जाली को बड़ा करने को कहा। इसके अलावा फुटओवर ब्रिज पर लटक रही तारों को ठीक करने के लिए कहा।

स्टेशन पर लगाए जा रहे सी.सी.टी.वी. कैमरों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली और इस काम को 15 दिनों के अंदर पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कैमरों के लिए की जा रही वायरिंग पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए, कोई भी तार लटकती नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आर.पी.एफ. को स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसने को कहा। उल्लेखनीय है कि जी.एम. शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस के साथ लगे अपने विशेष सैलून से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जहां से वह सीधा आर.सी.एफ.. कपूरथला के लिए रवाना हो गए। शाम करीब 8.15 बजे वह सिटी स्टेशन पहुंचे। करीब आधे घंटे तक इंस्पैक्शन करने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़े अपने विशेष सैलून में बैठ गए और रात 9.10 पर वह टाटा मूरी के साथ लगे अपने विशेष सैलून से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!