Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2018 12:20 PM
अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए हमले के बाद हाई अलर्ट दौरान शहर में तैनात एस.ओ.जी. के जवानों ने आज शहर के धार्मिक स्थलों व शहर के अंदरूनी भागों में समय बदल-बदल कर विशेष रूप से अभियान चलाया। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिंद्र सिंह भंडाल की अगुवाई में...
जालंधर(सुधीर): अमृतसर में निरंकारी भवन में हुए हमले के बाद हाई अलर्ट दौरान शहर में तैनात एस.ओ.जी. के जवानों ने आज शहर के धार्मिक स्थलों व शहर के अंदरूनी भागों में समय बदल-बदल कर विशेष रूप से अभियान चलाया। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिंद्र सिंह भंडाल की अगुवाई में एस.ओ.जी. के जवानों ने प्रात: सबसे पहले स्थानीय शास्त्री मार्कीट चौक के पास स्थित राम शरणम् आश्रम के बाहर विशेष रूप से नाकेबंदी की।
इसके साथ ही पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों को रोक कर उनकी तलाशी ली और कई वाहनों के चालान काटे व कई वाहनों को थाने में बाऊंड किया। इसके साथ ही धार्मिक स्थल के पास एक अन्य बिल्डिंग के रूफ टॉप पर एस.ओ.जी. के जवानों ने मोर्चा संभाला। उल्लेखनीय है कि अमृतसर व जालंधर में हुए आतंकी हमले के चलते पंजाब के जालंधर, लुधियाना व अमृतसर शहरों में एस.ओ.जी. के जवानों को तैनात कर दिया गया है जिसके चलते रोजाना एस.ओ.जी. के जवान पंजाब पुलिस के मुलाजिमों के साथ शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी व सर्च अभियान चल रहे हैं। ए.डी.सी.पी. सिटी-1 परमिंद्र सिंह भंडाल ने बताया कि शहर में सर्च अभियान, होटल, गैस्ट हाऊस में चैकिंग के साथ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।