Edited By Sonia Goswami,Updated: 11 Apr, 2018 07:45 AM
बेटे को विदेश भेजने के लिए आईलेट्स की फीस जमा करवाने आई रिटायर्ड डी.एस.पी. महिला से लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 20,000 रुपए की नकदी थी।
जालंधर : बेटे को विदेश भेजने के लिए आईलेट्स की फीस जमा करवाने आई रिटायर्ड डी.एस.पी. महिला से लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 20,000 रुपए की नकदी थी। गुरमेल कौर पत्नी महिन्द्र सिंह निवासी दूरदर्शन एन्क्लेव ने बताया कि वह बेटे के आईलेट्स करवाने के लिए इंस्टीच्यूट में उसकी फीस जमा करवाने के लिए घर से आई थी जो पर्स में रखे 10 हजार रुपए घर से लेकर आई थी तथा बाकी 10 हजार रुपए उसने शास्त्री मार्कीट चौक में स्थित ए.टी.एम. से निकलवाए और जैसे ही वह अपनी एक्टिवा पर बैठी कि तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उसके हाथ से पर्स छीनकर ले गए। महिला गुरमेल कौर ने बताया कि पर्स मेंं 20,000 रुपए थे। महिला ने एक्टिवा से उक्त लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की पर वे फरार हो गए। घटना के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।