Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2019 11:00 AM
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए 52 हाईटैक पुलिस पार्टियों को एस.एस.पी. के अंतर्गत आते देहाती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी...
जालंधर (पुनीत): लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए 52 हाईटैक पुलिस पार्टियों को एस.एस.पी. के अंतर्गत आते देहाती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी 15-16 लोकेशंस पर नजर रखेगी, किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए 9 रिजर्व पुलिस पार्टियां मौजूद रहेंगी।
शांतिमय ढंग से चुनाव करवाने हेतु पुलिस द्वारा अधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में जिले में 3 एस.पी. रैंक के अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखेंगे। इस क्रम में एस.पी. हैडक्वार्टर द्वारा आदमपुर, करतारपुर सब-डिवीजन का क्षेत्र देखा जाएगा, इसके अलावा एस.पी. के साथ एक डी.एस.पी. भी मौजूद रहेंगे। एस.पी. इन्वैस्टीगेशन द्वारा शाहकोट के एरिया पर नजर रखी जाएगी। एस.पी. (पी.बी.आई.) द्वारा फिल्लौर, नकोदर का एरिया, वहीं एक डी.एस.पी. को कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगाया गया है।
कंट्रोल रूम में किसी भी तरह की शिकायत आने पर इलाके का एस.एच.ओ. पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, इस बात को यकीनी बनाया गया है। वहीं एस.एच.ओ. द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी संबंधित डी.एस.पी. व एस.पी. को देनी होगी। 18 मई को संबंधित पुलिस अधिकारी इलाके के ए.आर.ओ. व पोङ्क्षलग पार्टी के पहुंचने वाले रास्ते में पुख्ता इंतजाम करेगा। 19 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरा दिन फील्ड में रहेंगे। वोटिंग के बाद ई.वी.एम. को स्ट्रांग रूम तक सुरक्षा के साथ पहुंचाने को यकीनी बनाया गया है।