Edited By Vaneet,Updated: 21 Jan, 2020 06:15 PM
विजीलैंस की टीम ने ए.सी.पी. वेस्ट बरजिन्दर सिंह के रीडर को रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार किया है।....
जालंधर(बुलंद): विजीलैंस की टीम ने ए.सी.पी. वेस्ट बरजिन्दर सिंह के रीडर को रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार किया है। रीडर की पहचान ए.एस.आई. राजेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी केस के सिलसिले में रीडर एक व्यक्ति से पैसों की मांग कर रहा था और आज जब उक्त शख्स रीडर को 5 हजार रुपए देने आया तो विजीलैंस ने ट्रैप लगा कर उसे पकड़ लिया।