इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की सुरक्षा होगी कड़ी, मुख्य एंट्री प्वाइंट के हालात सुधरेंगे

Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2018 11:06 AM

improvement trust

इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की सुरक्षा को कड़ी करने के प्रति अधिकारी गंभीर दिखाई देने लगे हैं, इसी क्रम में ट्रस्ट के मुख्य एंट्री प्वाइंट के हालात भी सुधारे जाएंगे। ट्रस्ट दफ्तर में पार्किंग के बाद जहां से बिल्डिंग में प्रवेश किया जाता है, वहां पर कैंची...

जालंधर(पुनीत): इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की सुरक्षा को कड़ी करने के प्रति अधिकारी गंभीर दिखाई देने लगे हैं, इसी क्रम में ट्रस्ट के मुख्य एंट्री प्वाइंट के हालात भी सुधारे जाएंगे। ट्रस्ट दफ्तर में पार्किंग के बाद जहां से बिल्डिंग में प्रवेश किया जाता है, वहां पर कैंची गेट लगा है जोकि लंबे समय से टूटा हुआ है लेकिन अब इसकी सुध ली जा रही है। निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा ऑडिट करवाने के बाद से ट्रस्ट में हलचल तेज हुई है। 

ई.ओ. सुरिन्द्र कुमारी ने इस क्रम में पहल करते हुए दफ्तर में 2 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाए थे जिसके बाद से ट्रस्ट के कामकाज में सुधार हुआ है। दफ्तर के अन्दर सुविधा सैंटर की तरफ जो एंट्री प्वाइंट है, उसे भी बंद करवा दिया गया था जिसके चलते अब दफ्तर में प्रवेश का एक ही रास्ता बचा है। किसी काम से आने वाले व्यक्ति जिन्हें सेल ब्रांच से कोई काम हो, वे कैमरे में कैद हो रहे हैं। इसी के चलते ट्रस्ट कर्मचारियों की मनमानी भी कम हुई है। ट्रस्ट दफ्तर में हैल्प डैस्क बनाया जाना विचाराधीन है। अधिकारी कहते हैं कि 2 विकल्प हैं जिनमें एक सुविधा सैंटर तो पहले से उपलब्ध है लेकिन ट्रस्ट के एंट्री गेट पर भी हैल्प डैस्क बनाया जा सकता है।  

ट्रस्ट अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी होने के कारण ट्रस्ट को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं जिसके चलते कच्चे कर्मचारियों के ठेके को आगे बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा 10 के करीब इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट दफ्तरों पर ताला जडऩे की तैयारी की जा रही है जिसे लेकर जालंधर ट्रस्ट को वहां का स्टाफ मिलने की आस जागी है, जो दफ्तर बंद किए जाने पर विचार हो रहा है, उनमें करतारपुर ट्रस्ट का दफ्तर भी शामिल है। ऐसे हालात में करतारपुर ट्रस्ट के कर्मचारी जालंधर ट्रस्ट को शिफ्ट किए जा सकते हैं जिससे जालंधर ट्रस्ट के कर्मचारियों की कमी का हल होने की उम्मीद है। ई.ओ. सुरिन्द्र कुमारी ने कहा कि ट्रस्ट के दफ्तर में रख-रखाव सही नहीं है जिसे ठीक करवाया जाएगा। कम खर्च में मैंटीनैंस करवाए जाने की प्रपोजल बनवाई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!