Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2019 12:59 PM
पी.एन.बी. (पंजाब नैशनल बैंक) के पास गिरवी पड़ी जायदादों को नीलाम करवाने के लिए बैंक ने इम्प्रूवमैंट को अनुमति दे दी है, इसमें बैंक ने अहम शर्ते रखी हैं जिनके मुताबिक नीलामी से ट्रस्ट को जो भी राशि आएगी, वह पी.एन.बी. बैंक के पास जमा करवानी होगी।
जालंधर(पुनीत): पी.एन.बी. (पंजाब नैशनल बैंक) के पास गिरवी पड़ी जायदादों को नीलाम करवाने के लिए बैंक ने इम्प्रूवमैंट को अनुमति दे दी है, इसमें बैंक ने अहम शर्ते रखी हैं जिनके मुताबिक नीलामी से ट्रस्ट को जो भी राशि आएगी, वह पी.एन.बी. बैंक के पास जमा करवानी होगी। यही नहीं, ट्रस्ट की प्रॉपर्टी खरीदने वाले की रजिस्ट्री भी तभी हो पाएगी जब संबंधित प्रॉपर्टी के फंड क्लीयर होंगे। ट्रस्ट को इस शर्त सहित नीलामी करवाने से अपनी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है, क्योंकि ट्रस्ट ने पी.एन.बी. से नीलामी की अनुमति मिलने पर फंड जुटाने की आस लगाई थी। ट्रस्ट अधिकारी चाहते थे कि नीलाम से जो राशि प्राप्त हो, उसमें से आधी बैंक में जमा करवाए जाए, जबकि आधी राशि उनके अकाऊंट में आए जिससे ट्रस्ट को आॢथक मदद मिल सके।
इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने पी.एन.बी. से 2011 में सूर्या एंक्लेव एक्सटैंशन स्कीम के लिए 175 करोड़ रुपए का लोन लिया था, लेकिन 7-8 साल बाद भी ट्रस्ट लोन चुकाने में असमर्थ है। लोन लेने हेतु ट्रस्ट ने 577 करोड़ की प्रॉपर्टी को पी.एन.बी. के पास गिरवी रखा था। पिछले वर्ष 31 मार्च को ट्रस्ट की लोन की बकाया राशि 112 करोड़ थी और ट्रस्ट का अकाऊंट पी.एन.बी. द्वारा एन.पी.ए. (नॉन परफाॄमग एसैट) कर दिया गया। इस उपरांत बैंक ने ट्रस्ट की प्रॉपर्टी पर कब्जा लेना शुरू किया। 28.8.2018 को बैंक ने गुरू गोङ्क्षबद सिंह स्टेडियम को सिंबॉलिक सील लगा दी है।
बैंक द्वारा करवाई जा रही स्टेडियम की नीलामी रहेगी जारी
ट्रस्ट की 577 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बैंक के पास गिरवी पड़ी है, उसे बैंक द्वारा नीलाम करवाया जा रहा है। नीलामी में हिस्सा लेने हेतु 17 जून अंतिम दिन है। दाम कम करके बैंक ने कुल 480.50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को नीलामी में रखा है। इसमें 250 करोड़ के स्टेडियम के अलावा 230.50 करोड़ की दूसरी प्रॉपर्टी भी शामिल है। यह प्रॉपर्टी सूर्या एंक्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू, गुरू गोङ्क्षबद सिंह एवेन्यू, सूर्या एंक्लेव एक्सटैंशन में स्थित है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ई-ऑक्शन के जरिए होने वाली नीलामी जारी रहेगी।