Edited By Anjna,Updated: 19 Mar, 2019 07:38 AM
एक ओर जहां शहर के कांगे्रस के नेताओं द्वारा धड़ाधड़ अवैध निर्माण करवाए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने आज सुदामा विहार के निकट अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी को तोड़ दिया।
जालंधर (खुराना): एक ओर जहां शहर के कांगे्रस के नेताओं द्वारा धड़ाधड़ अवैध निर्माण करवाए जा रहे हैं, वहीं नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने आज सुदामा विहार के निकट अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी को तोड़ दिया। यह कार्रवाई ए.टी.पी. लखबीर सिंह के नेतृत्व में खुरला किंगरा से खाम्बड़ा की ओर जाती सड़क पर हुई, जहां काफी देर से अवैध कालोनी काटने का प्रयास चल रहा था। वहां रात को भी काम करवाया जाता था, जिसकी शिकायत निगम के पास पहुंची थी। आज कालोनी में बनाई जा रही मिट्टी की सड़कों को डिच से उखाड़ दिया गया।