Edited By Vatika,Updated: 25 May, 2018 01:06 PM
पति-पत्नी के झगड़े अक्सर पुलिस वालों के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। ऐसा ही एक केस इन दिनों कमिश्नरेट में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें कई दिनों से एक महिला अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर लगा रही है जिसमें पीड़ित ने कमिश्रर से गुहार...
जालंधर (बुलंद): पति-पत्नी के झगड़े अक्सर पुलिस वालों के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। ऐसा ही एक केस इन दिनों कमिश्नरेट में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें कई दिनों से एक महिला अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर लगा रही है जिसमें पीड़ित ने कमिश्रर से गुहार लगाई है कि पुलिस ‘मैनूं झूठे केस च फसाऊंण वाली मेरी वोहटी ते वी केस दर्ज करे।’
लड़के ने कमिश्नर को शिकायत दी है कि उसकी लव मैरिज जिस लड़की से हुई वह महज 4 महीने ही उसके साथ रही। लड़के के अनुसार उसकी पत्नी के कई अन्य लड़कों से नाजायज संबंध थे जिसके चलते वह हर समय मोबाइल पर ही लगी रहती थी। युवक के अनुसार जब उसकी पत्नी उसका घर छोड़कर अपने मायके चली गई तो उसके बाद उसे किसी से पता लगा कि वह गैर मर्दों के साथ डल्हौजी गई हुई है। जब उसने डल्हौजी जाकर सारी जांच की तो पाया कि उसकी पत्नी किसी लड़के से साथ 3 दिन एक होटल में गुजार कर आई। इस मामले में उसने होटल मैनेजर के बयान रिकार्ड किए। इसके बाद उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत महिला थाने में दे दी पर जब उसने महिला थाने में जांच अधिकारी को पत्नी के डल्हौजी जाकर किसी गैर मर्द के साथ होटल में रहने के सबूत दिखाए तो महिला थाने ने शिकायत फाइल कर दी।
उसके बाद उसने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है कि यह साफ हो चुका है कि उसे फंसाने के लिए उसने दहेज मांगने की झूठी शिकायत दी थी इसलिए उसकी पत्नी के खिलाफ धारा-182 के तहत केस दर्ज किया जाए। मामले बारे डी.सी.पी. से मिलने पहुंचे शिकायतकत्र्ता पति व उसकी मां ने कहा कि पुलिस ने लड़की की शिकायत पर तो तुरंत कार्रवाई करके उसे थाने बुला लिया पर जब शिकायत गलत निकली तो लड़की पर कार्रवाई करने से पुलिस पीछे हट रही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई कि उन्हें न्याय दिलाया जाए।