Edited By somnath,Updated: 18 Dec, 2018 09:06 PM
चंडीगढ़ की शराब समेत हिमाचल प्रदेश के निवासी एक तस्कर को थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे 20 बोतलें शराब बरामद हुई है जो कि वह किसी ग्राहक को सप्लाई करने जा रहा था। थाना रामा मंडी के प्रभारी इंस्पैक्टर जीवन सिंह ने बताया कि रामा...
जालंधर(महेश): चंडीगढ़ की शराब समेत हिमाचल प्रदेश के निवासी एक तस्कर को थाना रामा मंडी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे 20 बोतलें शराब बरामद हुई है जो कि वह किसी ग्राहक को सप्लाई करने जा रहा था। थाना रामा मंडी के प्रभारी इंस्पैक्टर जीवन सिंह ने बताया कि रामा मंडी पुल के नजदीक से पकड़े गए उक्त तस्कर की पहचान राजेन्द्र कुमार उर्फ सुशील पुत्र मासू राम निवासी हिमाचल प्रदेश हाल वासी रामा मंडी के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला है कि सुशील चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर जालंधर में महंगे दामों पर सप्लाई करता था। उसकेे बारे में सूचना मिली थी कि वह चंडीगढ़ से शराब लेेकर आ रहा है और अगर रामा मंडी पुल के पास रेेड की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है, जिस पर एच.सी. जर्मनजीत सिंह ने समेत साथी कर्मचारी सुशील को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है और माननीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर एक्साइज एक्ट के अलावा आई.पी.सी. की धारा 420 भी लगाई गई है क्योंकि बरामद शराब दूसरी स्टेट की थी। इंस्पैक्टर जीवन सिंह ने बताया कि पुलिस हिमाचल स्थित उसकेे घर के आस-पास बने पुलिस स्टेेशनों से भी उसके बारे में जानकारी ले रही है कि वहां उसके खिलाफ कितने केस दर्ज हैं।