Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2018 08:56 AM
सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने दिल्ली से हैरोइन बेचने जालंधर आए नाइजीरियन तस्कर को काबू कर आरोपी से 100 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पकड़ा गया नाइजीरियन वर्क परिमट पर भारत में आकर कपड़े की फड़ी लगाते-लगाते नशा तस्करों के साथ मिल कर हैरोइन तस्करी का काम कर...
जालंधरर (वरुण): सी.आई.ए. स्टाफ-1 की टीम ने दिल्ली से हैरोइन बेचने जालंधर आए नाइजीरियन तस्कर को काबू कर आरोपी से 100 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पकड़ा गया नाइजीरियन वर्क परिमट पर भारत में आकर कपड़े की फड़ी लगाते-लगाते नशा तस्करों के साथ मिल कर हैरोइन तस्करी का काम कर रहा था।
ए.डी.सी.पी. गुरमेल सिंह ने बताया कि ननमदी निवासी नाइजीरिया सितम्बर 2014 में वर्क परमिट पर भारत आया था। उसने दिल्ली के द्वारका में किराए पर रूम लिया हुआ है। वह कपड़ों की फड़ी लगाने लगा लेकिन इसी बीच उसकी जान-पहचान नाइजीरियन तस्करों से हो गई और वह उनसे हैरोइन खरीद कर अपने जानकारों को बेचने लगा।
इस बार वह जालंधर में अपने किसी जानकार को हैरोइन बेचने आया था लेकिन जैसे ही जालंधर रेलवे स्टेशन से निकल कर दोमोरिया पुल की तरफ जाने लगा तो पुल के पास सी.आई.ए. स्टाफ-1 के ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 100 ग्राम हैरोइन बरामद की। ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि नाइजीरियन युवक का पासपोर्ट नहीं मिला है, क्योंकि कुछ समय पहले उसका पासपोर्ट गुम हो गया था लेकिन उसने पुलिस में भी शिकायत नहीं दी और अब ओवरस्टे दिल्ली में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।