Edited By Vatika,Updated: 23 Jan, 2019 09:25 AM
बारिश के चलते तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम 16 डिग्री सैल्सियस व बारिश 62 एम.एम. रिकॉर्ड की गई।
जालंधर(राहुल): बारिश के चलते तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम 16 डिग्री सैल्सियस व बारिश 62 एम.एम. रिकॉर्ड की गई।
आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस तक पहुंचने तथा अधिकतम तापमान 16 से 20 डिग्री सैल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आगामी 24 जनवरी तक हल्की तेज बारिश होने व तापमान में 1 से 3 डिग्री सैल्सियस का उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। 25 से देर रात व सुबह के समय धुंधलका बढऩे व दिन के समय आकाश साफ रहेगा। 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश जारी रहने, सारा दिन आकाश में बादल छाए रहने के चलते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस रह सकता है।
दैनिक उपयोग की वस्तुओं को लेकर शहरी जीवन रहा अस्त-व्यस्त
देर रात से जारी बारिश व दिन के समय रुक-रुक कर हो रही बारिश से सामान्य जन-जीवन काफी अस्त-व्यस्त रहा। दैनिक उपयोग के सामान फल, सब्जियों, दूध, डबल रोटी, समाचार पत्र वितरण का कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिन के समय अधिकतर बाजारों में भी माहौल सुनसान रहा।
फसलों के लिए फायदेमंद है यह बारिश
पिछले 2 दिनों से जारी बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है, क्योंकि यह फसलों के लिए फायदेमंद होगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि उक्त बारिश ने गेहंू की फसल के लिए घी का काम किया है। इससे पूर्व कोहरे से फसलों पर विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहा था। इस बारिश से आलू, मटर, गेहूं, हरी सब्जियों, हरे-चारे की फसल को भी लाभ मिलेगा। विभिन्न फसलों की क्वालिटी व उत्पादन में भी अ‘छी वृद्धि होने की आशा है।