Edited By Updated: 23 Jul, 2016 05:31 PM
आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट सांसद हरिन्द्र सिंह खालसा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
जांलधर(धवन): आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट सांसद हरिन्द्र सिंह खालसा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आर.एस.एस. का कारिंदा है तथा वह सिखी का अंश खत्म करने पर तुला हुआ है।
खालसा ने कहा कि आर.एस.एस. जो कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नहीं करवा सकी है, वह बीड़ा आर.एस.एस. ने केजरीवाल को अंदरखाते सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि आर.एस.एस. की गुप्त साजिशें बेनकाब हो चुकी हैं तथा इससे पंजाबियों को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि देहाती लोगों के अंदर अब केजरीवाल तथा उनकी आम आदमी पार्टी को लेकर जागृति आ रही है। देहाती लोगों ने ‘आप’ द्वारा अपने यूथ मैनीफैस्टो के साथ झाडू की तस्वीर लगाने के बाद पंजाबियों में जागृति आई है कि आम आदमी पार्टी पंजाब की संस्कृति को तबाह करने पर तुल गई है।
खालसा ने कहा कि नवजोत सिद्धू तो अब आम आदमी पार्टी में ही जाएंगे परन्तु उससे आम आदमी पार्टी को फायदा होने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी को यह लग रहा है कि पंजाब में उसकी सरकार नहीं बन रही है क्योंकि समूचे शहरी व छोटे शहरी भागों में आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं मिल रहा है। शहरों व छोटे शहरों में कांग्रेस का बोलबाला चल रहा है। इसे देखते हुए ही एक योजना के तहत केजरीवाल सिद्धू को अपनी पार्टी में लेकर आ रहे हैं। खालसा ने कहा कि सिद्धू भी शहरी मतदाताओं को तोड़ नहीं पाएंगे क्योंकि शहरी लोग पंजाब के भविष्य को ध्यान में रखकर अपना फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए काफी घातक सिद्ध हो सकती है। आर.एस.एस. की नीतियों से समूचे पंजाब को सुचेत रहते हुए आगे बढऩा होगा। एक प्रश्र के उत्तर में खालसा ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन तो अब दोबारा सत्ता में आने से रहा। उसने पंजाब को तहस नहस कर डाला है। कोई भी व्यक्ति आज गठबंधन या उनके नेताओं का नाम सुनने के लिए तैयार नहीं है।