Edited By Updated: 12 Sep, 2016 11:33 AM
कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक कूल रोड में प्रदेश कांग्रेस ट्रेड एंड इंडस्ट्री सैल के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया
जालंधर (चोपड़ा): कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक कूल रोड में प्रदेश कांग्रेस ट्रेड एंड इंडस्ट्री सैल के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया व सीनियर कांग्रेस नेता काकू आहलूवालिया के निवास पर आयोजित की गई जिसमें कैंट विधानसभा हलका से संबंधित नवनियुक्त प्रदेश व जिला पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान हंसराज हंस विशेष तौर पर शामिल हुए।
हंस ने कहा कै. अमरेन्द्र सिंह ही एक मात्र ऐसी शख्सियत हैं जोकि पंजाब व पंजाबियत के हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।उन्होंने कहा कि बादल सरकार के कार्यकाल में जो प्रदेश की दुर्गति हुई है अगर अभी भी न संभाली गई तो पंजाब विकास के मामले में दशकों पीछे चला जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मिशन-2017 को सफल बनाते हुए कांग्रेस की सरकार लाने को जुट जाने का आह्वान भी किया।
हंस ने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त सचिवों राजिन्द्र जोशी, राजेश भट्टी, जीत राम गाची, बब्बू थापर व राजेश पदम को सम्मानित भी किया। दलजीत व काकू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी और प्रदेश पुन: तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा। इस दौरान राजकुमार राजू, जौली अटवाल, राहुल कुमार, प्रवीण, सूरज सभ्रवाल, रोहित नाहर व अन्य भी मौजूद थे।