गोल्डन गर्ल राजवीर कौर व उनके पति ने सिटी स्टेशन पर किया स्वच्छता प्रति जागरूक

Edited By Anjna,Updated: 15 Jun, 2018 09:00 AM

golden girl and her husband performed cleanliness at city station

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर अर्जुन अवार्डी राजवीर कौर और उनके पति ओलिम्पियन गुरमेल सिंह ने आज सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, वैंडरों व सफाई कर्मचारियों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

जालंधर (गुलशन): अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर अर्जुन अवार्डी राजवीर कौर और उनके पति ओलिम्पियन गुरमेल सिंह ने आज सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों, वैंडरों व सफाई कर्मचारियों को सफाई के प्रति जागरूक किया।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर रेलवे द्वारा सभी स्टेशनों पर 24 जून तक चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत वीरवार को फिरोजपुर रेल मंडल के ए.डी.आर.एम. एन.के. वर्मा, सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा, डी.ई.एन.एच.एम. लवप्रीत व स्थानीय अधिकारियों ने सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। राजवीर कौर ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने यात्रियों को संदेश दिया कि सभी स्वच्छता के प्रति सजग रहें, गंदगी न फैलाएं और कूड़े को कूड़ेदान में ही फैंकें।

अगर कोई गंदगी फैला रहा हो तो उसे समझाएं और अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी भारत आते हैं तो वे कहते हैं कि भारत गंदा देश है। अगर हम सभी सफाई पर ध्यान दें तो हमारा देश भी स्वच्छ हो सकता है। स्टेशन परिसर में अतिथिगण और अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी, वैंडर तथा कर्मचारियों के साथ संवाद किया और उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा रेलवे गैस्ट हाऊस के सामने पौधारोपण भी किया। ए.डी.आर.एम. वर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है जब देश के सभी लोग जागरूक हों। उन्होंने यात्रियों से स्टेशन को साफ -सुथरा बनाए रखने में सहयोग देने की अपील भी की।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!