Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2019 02:21 PM
एक महीने से लापता लड़की की लाश कुए में से मिलने से सनसनी फैल गई। मामला जालंधर के गांव हुसैनाबाद का है, जहां तान्या नामक लड़की करीब 1 महीने से लापता थी।
जालंधरः एक महीने से लापता लड़की की लाश कुए में से मिलने से सनसनी फैल गई। मामला जालंधर के गांव हुसैनाबाद का है, जहां तान्या नामक लड़की करीब 1 महीने से लापता थी।
परिवार के अनुसार लड़की बाजार से कपड़े लेने गई थी जबकि पुलिस के मुताबिक छोटी सी तकरार के बाद तान्या के प्रेमी ने उसका कत्ल कर दिया और लाश कुएं में फैक दी। घटना के कुछ दिनों बाद आरोपी विदेश चला गया। फिलहाल पुलिस ने सुरजीत नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं लड़की के परिवार की तरफ से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।