Edited By Vaneet,Updated: 26 Jun, 2018 10:26 PM
यहां से कपूरथला रोड पर पड़ते गुप्ता कालोनी में एक लड़की के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक पीड़ित लड़की निशा बेटी गुरमुख निवासी नागरा गांव ने बताया कि वह लोगों के घरों में सफाई का काम करती है।...
जालंधर(शौरी): यहां से कपूरथला रोड पर पड़ते गुप्ता कालोनी में एक लड़की के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक पीड़ित लड़की निशा बेटी गुरमुख निवासी नागरा गांव ने बताया कि वह लोगों के घरों में सफाई का काम करती है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की ने बताया कि वह आज गुप्ता कालोनी में किसी के घर काम करने गई तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने वाले व्यक्ति ने अपना मुंह ढका हुआ था जिस कारण वह उसे पहचान नहीं सकी। इस उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।