फल-सब्जियों की रेट List जारी, महंगे बेचता पकड़ा गया वैंडर तो होगी  कार्रवाई

Edited By swetha,Updated: 10 Apr, 2020 10:51 AM

fruits and vegetables rate list released

जिला प्रशासन ने 10 अप्रैल यानि शुक्रवार की सब्जियों और फलों की रेट लिस्ट जारी कर दी है।

जालंधरः जिला प्रशासन ने 10 अप्रैल यानि शुक्रवार की सब्जियों और फलों की रेट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 2 नई सब्जियां शामिल करते हुए 26 तरह की फल-सब्जियों को रखा गया है। गली मोहल्लों में सब्जी बेच रहे सभी सब्जी वालों को इसी सूची अनुसार सब्जी बेचने की हिदायत दी गई है। हालांकि नई रेस्ट लिस्ट में कल के मुकाबले दामों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं किया गया है। प्याज और टमाटर के दाम 30 रुपए ,जबिक आलू का रेट 25 रुपए प्रति किलो रखा गया है। अगर कोई फल या सब्जी को महंगे रेट पर बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उससे कर्फ्यू पास भी छीन लिया जाएगा। इसके साथ ही उसे मंडी से फल-सब्जी भी नहीं उठाने दी जाएगी। प्रशासन की तरफ से यह रेट लिस्ट रोजाना जारी की जा रही है। शहरवासी कालाबाजारी की शिकायत डी.सी. कंट्रोल रूम को 0181-2224417 या पुलिस कंट्रोल रूम पर 95929-18502 कर सकते हैं। 

ये हैं 10 अप्रैल के रेट

 

  • प्याज -  30 रुपए प्रति किलो
  • टमाटर -  30 रुपए प्रति किलो
  • आलू -  25 रुपए प्रति किलो
  • गोभी -  20 रुपए प्रति किलो
  •  
  • अदरक-  120 रुपए प्रति किलो
  • लहसुन -  150 रुपए प्रति किलो
  • घीया लौकी -  25 रुपए प्रति किलो
  • खीरा -  20 रुपए प्रति किलो
  • मटर -  50 रुपए प्रति किलो
  • गाजर -  25 रुपए प्रति किलो
  • मिर्ची -  30 रुपए प्रति किलो
  • नींबू - 70 रुपए प्रति किलो
  • बंद गोभी -  20 रुपए प्रति किलो
  • किन्नू -  35 रुपए प्रति किलो
  • केला -  70 रुपए प्रति दर्जन
  • पपीता - 45 रुपए प्रति किलो
  • अंगूर -  80 रुपए प्रति किलो
     
  • सेब -  100 रुपए प्रति किलो
  • बैंगन -  35 रुपए प्रति किलो
  • भिंडी -  70  रुपए प्रति किलो
  •  मूली -  20 रुपए प्रति किलो
  • हलवा कद्दू -  25 रुपए प्रति किलो
  • धनिया - 15 रुपए प्रति किलो
  • खीरा पॉलीहाउस - 35 रुपए प्रति किलो
  • लाल-पीली शिमला मिर्च - 100 रुपए प्रति किलो
  •  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!