सगे भाइयों को दुबई भेजने के नाम पर ठगे 2 लाख, जाली एजैंट पर केस दर्ज

Edited By Anjna,Updated: 22 Jan, 2019 08:08 AM

fraud case

दुबई भेजने के नाम पर 2 सगे भाइयों से 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले जाली ट्रैवल एजैंट के खिलाफ थाना-6 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जालंधर(स.ह.): दुबई भेजने के नाम पर 2 सगे भाइयों से 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले जाली ट्रैवल एजैंट के खिलाफ थाना-6 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस की दी शिकायत में जगराओं निवासी अवतार सिंह पुत्र भान सिंह ने आरोप लगाए थे कि 2017 में उसने अपने बेटे हरजिंद्र सिंह व जसपाल सिंह को दुबई में वर्क परमिट पर भेजने के लिए एजैंट गौरव कुमार पुत्र अश्विनी कुमार निवासी पुरानी दशहरा ग्राऊंड बस्ती नौ से सम्पर्क किया था।

गौरव ने उन्हें भरोसा दिया कि वह उसके दोनों बेटों के लिए दुबई में अच्छी नौकरी व सैलरी का प्रबंध कर देगा तथा 2 साल का वर्क परमिट दिला देगा। दोनों का कुल खर्चा 2 लाख रुपए आएगा। गौरव की बातों में आकर उसने उसे 2 लाख रुपए और सारे दस्तावेज दे दिए। 

अवतार सिंह का कहना है कि कुछ ही समय बाद गौरव ने वीजा व टिकट थमा दी। जैसे ही उसके बेटे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो पता लगा कि गौरव ने हरजिन्द्र व जसपाल को विजीटर वीजा दे दिया है जिसके चलते एयरपोर्ट से ही उन्हें वापस भेज दिया गया। उन्होंने जब गौरव से बात की तो वह टाल-मटोल करने लगा और बाद में फोन भी नहीं उठाया। अवतार सिंह ने पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस ने जांच के बाद गौरव पर अलग-अलग धाराओं अधीन केस दर्ज कर लिया। फिलहाल गौरव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!