Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2018 09:54 AM
बीते दिन थाना 8 की पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पर लोगों के ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने का भी मामला दर्ज है। इस बात का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
जालंधर (राजेश): बीते दिन थाना 8 की पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पर लोगों के ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने का भी मामला दर्ज है। इस बात का खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
इंस्पैक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खा पुत्र सुखवंत सिंह निवासी अशोक विहार को बीते दिन नाकेबंदी दौरान इंडिका कार में चंडीगढ़ की 12 पेटियां शराब सहित काबू किया था जिसको गिरफ्तार कर पुलिस ने एक्साइज एक्ट के साथ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर दिया था। पूछताछ में पता चला कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खा के खिलाफ थाना 1 में लोगों के ए.टी.एम. से धोखे से पैसे निकलवाने का मामला भी दर्ज है।