Edited By swetha,Updated: 23 Apr, 2019 08:39 AM
प्रतापपुरा के एफ.एम.जे. हाऊस से पुलिस द्वारा 6.65 करोड़ रुपए गायब करने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुरिंद्र सिंह को जांच के लिए खन्ना से जालंधर लाया गया। जहां प्रतापपुरा स्थित फादर एंथनी के घर आकर सारा क्राइम सीन चैक किया गया।
जालंधर(मृदुल):प्रतापपुरा के एफ.एम.जे. हाऊस से पुलिस द्वारा 6.65 करोड़ रुपए गायब करने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुरिंद्र सिंह को जांच के लिए खन्ना से जालंधर लाया गया। जहां प्रतापपुरा स्थित फादर एंथनी के घर आकर सारा क्राइम सीन चैक किया गया।
इसके बाद पुलिस ने वहां पर रेड वाली रात हुई सारी गतिविधियों का नक्शा तैयार किया और फादर एंथनी के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस आरोपी को फिल्लौर लेकर चली गई। एस.आई.टी. चीफ आई.जी. प्रवीण सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुरिंद्र को जालंधर लाकर पूछताछ की गई। उसे फादर एंथनी के सामने लाकर क्रॉस स्टेटमैंट दर्ज की गई। इसमें फादर से खन्ना पुलिस द्वारा रेड की जाने वाली रात को किन हालातों में पुलिस उन्हें उठाकर ले गई के बारे सारी जानकारी ली। आई.जी. का कहना है कि जल्द ही फरार ए.एस.आई. राजप्रीत और जोङ्क्षगद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।