Edited By swetha,Updated: 20 Feb, 2019 05:13 PM
युवकों ने भोगपुर पुलिस पर नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान जग्गा सिंह पुत्र सुक्खा राम वासी भोगपुर ने कहा कि भोगपुर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज किया था जिसमें वह भी शामिल थे।
जालंधर(कमलेश): युवकों ने भोगपुर पुलिस पर नशा तस्करी के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान जग्गा सिंह पुत्र सुक्खा राम वासी भोगपुर ने कहा कि भोगपुर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज किया था जिसमें वह भी शामिल थे।
उन्होंने कहा कि वह और अन्य 5 युवक मामले में आरोपी नहीं हैं और उन्हें केस में फंसाया गया है। उनके खिलाफ 3 जुलाई 2018 को मामला दर्ज हो गया था, जबकि उन्हें इसका पता जनवरी 2019 में तब लगा जब उनके घर में आए पुलिस कर्मियों ने कहा कि उन पर नशा तस्करी का मामला दर्ज है और उसे अपनी जमानत करानी होगी। मामले का पता चलते ही तुरंत एस.एस.पी. रूरल नवजोत सिंह माहल को शिकायत दी जिसके बाद एस.एस.पी. ने भोगपुर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस की एफ.आई.आर. के अनुसार सिर्फ सूचना के आधार पर उन पर नशे से संबंधित केस दर्ज कर लिया गया था, जबकि उनसे कोई रिकवरी भी नहीं हुई थी।प्रैस कॉन्फ्रैंस में मौजूद बसपा राज्य सचिव बलविन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते केस दर्ज किया था और निर्दोषों को नशा तस्कर बना दिया। पुलिस ने जल्द जांच नहीं की तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।