मांगों को लेकर ठेका कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Edited By swetha,Updated: 23 Jul, 2019 08:55 AM

employees protest

वर्षों से लंबित चल रही मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी भड़ास निकाली गई।

जालंधर(पुनीत): वर्षों से लंबित चल रही मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए अपनी भड़ास निकाली गई। बस अड्डे के डिपो वन के बाहर गेट रैली के दौरान वक्ताओं ने पंजाब सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें सुविधाएं देकर पक्का नहीं किया जा रहा।  

वक्ताओं ने कहा कि सरकार बनने से पहले नेताओं द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन देकर उनकी वोटें हासिल की गई थीं लेकिन अब 2 वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगें लंबित चल रही हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ढीली कार्यप्रणाली के चलते यूनियन द्वारा पिछले दिनों हड़ताल शुरू की गई थी जिस दौरान उन्हें आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा ली गई।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं जिसके चलते अब संघर्ष का ऐलान किया गया है। इसी क्रम में 2 अगस्त को जालंधर, लुधियाना व अमृतसर 3 बस अड्डे जाम किए जाएंगे। अगले क्रम में 14 से 16 अगस्त तक पंजाब के सभी डिपुओं में हड़ताल करके बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार वह 15 अगस्त को गुलामी दिवस के रूप में मनाएंगे। प्रदर्शन के दौरान बलविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, हरजिंद्र सिंह, जसबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!