Edited By Anjna,Updated: 12 Jun, 2018 11:29 AM
मकसूदां रोड पर रैड लाइट पर खड़े मोटरसाइकिल सवार पर वृक्ष का हिस्सा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने तुरन्त निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान बलजिन्द्र पुत्र नरिन्द्र निवासी अशोक विहार के रूप में हुई है।
जालंधर (राजेश): मकसूदां रोड पर रैड लाइट पर खड़े मोटरसाइकिल सवार पर वृक्ष का हिस्सा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने तुरन्त निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान बलजिन्द्र पुत्र नरिन्द्र निवासी अशोक विहार के रूप में हुई है।
बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपने किसी काम के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क किनारे लगे सफेदे के वृक्ष का एक बड़ा हिस्सा उस पर गिर गया। घटना की सूचना के बाद थाना नं.-1 की पुलिस व लोगों ने मिलकर सड़क पर गिरे वृक्ष को साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया।