Edited By Vaneet,Updated: 20 Jun, 2019 03:12 PM
डी.सी. ऑफिस में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान दि पंजाब स्टेट डी.सी. ऑफिस इम्प्लाइज यूनियन ने गेट रैली करके पंजाब सरकार का पुतला फूंका।...
जालंधर(सोनू): डी.सी. ऑफिस में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान दि पंजाब स्टेट डी.सी. ऑफिस इम्प्लाइज यूनियन ने गेट रैली करके पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
जिला हैडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने उनसे संपर्क करके हड़ताल वापस लेने को कहा है, लेकिन यूनियन के पदाधिकारी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सरकार व यूनियन के बीच सहमति न बनने के चलते हड़ताल खत्म नहीं हो पाई है। हर बार मांगें मानने का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म करवा लिया जाता है, लेकिन मांगें पूरी नहीं होती जिसके चलते वे मांगें पूरी होने तक हड़ताल वापस नहीं लेंगे।