Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Apr, 2018 09:52 AM
सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंची रामा मंडी निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि दरगाह में वह अक्सर माथा टेकने जाती थी लेकिन कुछ दिनों से दरगाह का सेवादार उस पर बुरी नजर रखने लगा और उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
जालंधर (शौरी): सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंची रामा मंडी निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि दरगाह में वह अक्सर माथा टेकने जाती थी लेकिन कुछ दिनों से दरगाह का सेवादार उस पर बुरी नजर रखने लगा और उस पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।
सेवादार ने उसकी मोबाइल से फोटो खींच कर धमकियां दीं कि वह फोटो उसके पति को दिखा देगा। इस बाबत उसने अपनी मां को बताया जिसके बाद मां व वह एकता नगर में स्थित उसके घर में बनी दरगाह में विरोध जताने पहुंचीं तो सेवादार ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।