Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2018 11:39 AM
न्यू बेअंत नगर में रहते पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल ने मंगलवार शाम को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।
जालंधर (महेश): न्यू बेअंत नगर में रहते पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल ने मंगलवार शाम को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटक रहा था।
मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है, जो कि जिला देहाती पुलिस में तैनात था और पुलिस लाइन में ड्यूटी करता था। पुलिस मुलाजिम द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के ए.एस.आई. मनजिन्द्र सिंह को मृतक के भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि सुरजीत दिमागी तौर पर परेशान रहता था, जिसके चलते उसने गलत कदम उठा लिया।
पुलिस ने गुरदीप सिंह के बयानों पर धारा-174 की कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है, जिसका कल सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एस.एच.ओ. रामा मंडी जीवन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।