जालंधर में निजी स्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Edited By Vatika,Updated: 25 Feb, 2021 05:29 PM

commit suicide

भोगपुर के पास एक निजी सेकूल की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई

जालंधर (राणा): भोगपुर के पास एक निजी स्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह 12वीं क्लास की छात्रा थी और उसने छत्त से छलांग लगाई है। 

मृतक छात्रा की पहचान अल्पना पुत्री चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतका का पिता विदेश में रहता है जबकि वह अपनी मां और भाई के साथ यहां रह रही थी। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा ने छत्त से छलांग लगाई है लेकिन मौके से खून का कोई निशान नहीं पाया गया है। छात्रा के सिर पर गहरी चोट आई थी, जिसके बाद उसे यहां के प्राईवेट अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जालंधर के अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!