Edited By swetha,Updated: 24 Feb, 2019 08:35 AM
लोकल बाडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से चंडीगढ़ में बैठक के बाद जालंधर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी थी।
जालंधर(खुराना): लोकल बाडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से चंडीगढ़ में बैठक के बाद जालंधर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी थी। इस उपलक्ष्य में सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक राजेंद्र बेरी व मेयर जगदीश राजा आज निगम परिसर पहुंचे जहां सफाई मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों चंदन ग्रेवाल इत्यादि के साथ बैठक हुई।
बैठक दौरान फैसला लिया गया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती संबंधी नया प्रस्ताव हाऊस में लाया जाएगा और जो मांगें मान ली गई हैं उन पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। औपचारिक घोषणा के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की जिसके बाद दोपहर को शहर में सफाई का काम शुरू हो गया।