सिटी रेलवे स्टेशन पर वी.आई.पी. गाडियों की मेन गेट तक एंट्री बंद

Edited By swetha,Updated: 11 Jul, 2019 11:53 AM

city railway station

सिटी रेलवे स्टेशन पर अब वी.आई.पी. गाडिय़ों की मेन गेट तक एंट्री बंद कर दी गई। वी.आई.पी. गेट के आगे पोल लगाकर गाडिय़ों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया, सिर्फ दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर का रास्ता ही रखा गया।

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन पर अब वी.आई.पी. गाडिय़ों की मेन गेट तक एंट्री बंद कर दी गई। वी.आई.पी. गेट के आगे पोल लगाकर गाडिय़ों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया, सिर्फ दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर का रास्ता ही रखा गया। अब स्टेशन पर आने वाले सांसदों, मंत्रियों व अन्य वी.आई.पीज को बाहर गाड़ी से उतरकर पैदल मेन गेट तक आना होगा। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. राजेश अग्रवाल ने सिटी स्टेशन पर किए निरीक्षण के दौरान वी.आई.पी. पार्किंग वाले गेट को बंद करने के आदेश दिए थे। उनका तर्क था कि वी.आई.पी. के बहाने आम यात्री भी अपने वाहन अंदर ले जाते हैं, इसलिए इस गेट को बंद कर दिया जाए।

 डी.आर.एम. के आदेशों के बाद इंजीनियरिंग विभाग द्वारा गेट के आगे पोल लगाकर वाहनों की एंट्री का रास्ता बंद कर दिया गया। इस गेट के पास वी.आई.पी. पार्किंग लिखे साइन बोर्ड पर  अब दिव्यांग यात्रियों के लिए पार्किंग लिख दिया गया है। हालांकि राष्ट्रीय ध्वज के लिए लगे पुल के पास अभी भी वी.आई.पी. पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है।

पानी टपकने वाली शैडों की शुरू हुई रिपेयर 
डी.आर.एम. द्वारा स्टेशन पर किए निरीक्षण के दौरान बारिश ने अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी थी। उन्होंने देखा कि जगह-जगह प्लेटफॉर्म पर बनी शैडों से पानी टपक रहा है और यात्री भीग रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने कुछ ही दिनों में इसे ठीक करने को कहा। डी.आर.एम. के आदेशों का असर आज उस समय देखने को मिला जब कर्मचारी शैडों को रिपेयर करने में जुटे रहे।

सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े पानी पर मच्छरों की भरमार 
सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कार पार्किंग के पास पिछले कई दिनों से पानी खड़ा है। खड़े पानी पर मक्खियां-मच्छर पनप रहे हैं। इन मच्छरों की वजह से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!