देर रात व सुबह धुंधलका गहराने, ठंड बढऩे के आसार

Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2018 08:32 AM

change in weather

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पिछले 24 घंटे के अंतराल में जालंधर सहित पंजाब के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जालन्धर, पटियाला, मोहाली व समीपवर्ती क्षेत्रों में हल्की तेज पॉकेट रेन होने...

जालंधर(राहुल): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पिछले 24 घंटे के अंतराल में जालंधर सहित पंजाब के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जालन्धर, पटियाला, मोहाली व समीपवर्ती क्षेत्रों में हल्की तेज पॉकेट रेन होने के समाचार हैं। आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सैल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार आगामी 16 दिसम्बर तक सामान्यत: आकाश में बादल छाए रहने के आसार हैं। देर रात व सुबह के समय धुंधलका गहराने और ठंड बढऩे के आसार हैं। इस दौरान जहां न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सैल्सियस की तेजी आएगी। 17 दिसम्बर को आसमान साफ रहेगा।

13 से 14 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस, 15 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस, 16 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस, 17 से 18 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!