जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप
Edited By Tania pathak,Updated: 20 Jun, 2021 08:16 PM
मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी उस समय मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि कुछ युवकों ने उस पर गोली चला दी...
जालंधर (शैली, सुधीर,दीपक): जालंधर में एक बार फिर से फायरिंग होने की खबर सामने आई है। पता चला है कि जालंधर के गोपाल नगर में सुखमीत सिंह डिप्टी पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई है। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी उस समय मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि कुछ युवकों ने उस पर गोली चला दी।
सूत्रों का कहना है कि मौके पर करीब एक दर्जन गोलियां चली है। इस घटना में सुखमीत डिप्टी की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। फिलहाल इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here