Edited By Bhupinder Ratta,Updated: 15 Jun, 2018 11:02 AM
पी.ए.पी. अस्पताल व सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा संयुक्त रूप से पी.ए.पी. अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर में 128 जवानों ने रक्तदान किया।
जालंधर (रत्ता): पी.ए.पी. अस्पताल व सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा संयुक्त रूप से पी.ए.पी. अस्पताल में लगाए गए रक्तदान शिविर में 128 जवानों ने रक्तदान किया।
‘वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे’ के अवसर पर एडिशनल डायरैक्टर जनरल पुलिस आमर्ड बटालियंस जालंधर कैंट के निर्देशों पर लगाए गए उक्त रक्तदान शिविर का उद्घाटन डा. एस.के. कालिया (आई.पी.एस)डी.आई.जी. पी.ए.पी. ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।इस अवसर पर सरीन कुमार (पी.पी.एस.) ए.आई.जी., डा. मीरा, डा. मोहित शर्मा, डा. हरिपाल सिंह, डा. गगनदीप सिंह भी उपस्थित थे। कैम्प में एन.जी.ओ. ‘पहल’ ने भी सहयोग दिया।