Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Nov, 2019 09:03 AM
भाजपा जालंधर शहरी द्वारा निकाली जाने वाली गांधी संकल्प यात्रा 13 से 17 नवम्बर तक निकाली जाएगी।
जालंधर(कमलेश): भाजपा जालंधर शहरी द्वारा निकाली जाने वाली गांधी संकल्प यात्रा 13 से 17 नवम्बर तक निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने बताया कि संकल्प यात्रा की शुरूआत बुधवार(आज) को दोपहर 2.30 बजे होने जा रही है। आज कैंट हलका विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा अर्बन ढाबा अर्बन स्टेट फेज-1 से शुरू होकर कबीर चौक, गुरु रविदास चौक से होते हुए गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह चौक गढ़ा में समाप्त होगी। इस दौरान लोगों को गांधी जी के 7 सूत्रों के बारे में बताया जाएगा।