पत्थरबाजी के विरोध में भाजपा ने फूंका पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jan, 2020 10:36 AM

bjp burnt effigy of pakistan prime minister imran khan

गुरुद्वारे पर पथराव निंदनीय, आरोपियों पर पाकिस्तानी सरकार करे कड़ी कार्रवाई: रमन पब्बी

जालंधर(कमलेश/राहुल): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में स्थानीय पटेल चौक में पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर स्थानीय लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा उपस्थित हुए। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि गत दिनों पाकिस्तान में स्थित प्रथम गुरु श्री नानक देव जी के जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब पर वहां के स्थानीय लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना को लेकर आज पूरे विश्व के सिख समुदाय में भारी रोष पैदा हो गया है। गुरुद्वारा साहिब पर पथराव किया जाना एक बहुत ही निंदनीय कार्य है। केन्द्र सरकार ने भी इस घटना को लेकर पाकिस्तान के समक्ष अपना रोष प्रकट किया है। उन्होंने इमरान सरकार से शरारती तत्वों पर जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

इस अवसर पर सुभाष सूद, विनोद शर्मा, शिव दयाल चुघ, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, किशन लाल शर्मा, प्रवीण हांडा, प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कंचन शर्मा, अमित सिंह संधा, सुदेश भगत, सुरेंद्र मोहन, रंजीत आर्य, अमरनाथ शर्मा, जे.के. सिंह, राजेश जैन, सौरभ सेठ, रितेश निहंग, अमित लूथरा, देवेंद्र भारद्वाज, अशोक चड्ढा, मनजीत पांडे, जी.के. सोनी, अमित भाटिया, राजन शर्मा, वरुण नागपाल, विश्व महेंद्रू, अरुण मल्होत्रा, राहुल चोपड़ा, मनी कुमार, शिवम चोपड़ा, अतुल शर्मा, मुनीष ठाकुर, भारत सिक्का, उमेश बत्तरा, कार्तिक दुग्गल, यजीत हुरिया व संदीप शर्मा आदि मौजूद थे। 

भीड़ में धक्का लगने को लेकर हुई बहस
पाकिस्तान का पुतला जलाने को लेकर भीड़ में धक्का लगने से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की भाजपा कार्यकर्ता से बहस हो गई। इस मामले को तुरंत रमन पब्बी व के.डी.भंडारी ने शांत कराया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!