Edited By Tania pathak,Updated: 15 Jan, 2021 02:53 PM
किसान आंदोलन आज लगभग तीन महीने पूरे करने वाला है। लेकिन फिर भी अभी फिलहाल कोई फैसला निकलता दिखाई नहीं दे रहा।
जालंधर (महेश): किसान आंदोलन आज लगभग तीन महीने पूरे करने वाला है। लेकिन फिर भी अभी फिलहाल कोई फैसला निकलता दिखाई नहीं दे रहा। एक तरफ आज केंद्र सरकार की किसानों के साथ 9वें दौर की बैठक शुरू हो गई है वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन दोआबा की तरफ से विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली गई। कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली गई ये रैली फगवाड़ा से शुरू होकर रामा मंडी की तरफ आ रही है। इस ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व दोआबा यूनियन के प्रधान मनजीत सिंह राय, कृपाल सिंह मूसापुर और सतनाम सिंह साहनी कर रहे हैं।
अभी आज केंद्र-किसानों की बैठक का क्या फैसला निकलता है ये तो समय ही बताएंगे लेकिन इन कानूनों के खिलाफ पंजाब के हर जिले में रोष देखने को मिल रहा है। रोजाना कई विशाल मार्च, विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है, वही किसान भी दिल्ली बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है।