पूर्व पुलिस मुलाजिम के बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Vatika,Updated: 22 Oct, 2018 11:51 AM

attack

जनता कालोनी इलाके में चल रहे जगराते में कुछ हथियारबंद युवकों ने पूर्व पुलिस मुलाजिम के बेटे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावर किसी अन्य युवक पर हमला करने आए थे पर वह नहीं मिला तो वे उसके दोस्त को घायल कर गए। घायल युवक को लोगों ने नजदीकी...

जालंधर(राजेश): जनता कालोनी इलाके में चल रहे जगराते में कुछ हथियारबंद युवकों ने पूर्व पुलिस मुलाजिम के बेटे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावर किसी अन्य युवक पर हमला करने आए थे पर वह नहीं मिला तो वे उसके दोस्त को घायल कर गए। घायल युवक को लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

सूचना के बाद थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची पर तब तक हमलावर फरार हो गए थे। घायल युवक की पहचान हरमिन्द्र सिंह उर्फ पिंदर पुत्र जरनैल सिंह निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि हमलावरों के पास तेजधार हथियारों के साथ पिस्तौल भी थी जिससे वह गोली भी चलाने लगे थे पर लोगों की भीड़ ’यादा देख उन्होंने नहीं चलाई। घायल हरमिन्द्र सिंह के परिजनों ने बताया कि हरमिन्द्र के पिता पुलिस में थे जिनकी मौत हो चुकी है। हमलावर युवक हरमिन्द्र के दोस्त पर हमला करने आए थे पर वह नहीं मिला तो वे हरमिन्द्र पर हमला कर उसे घायल कर गए। देर रात तक घायल के बयान दर्ज नहीं हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!