24 बोतल अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Dec, 2019 10:49 AM

arrested with illegal liquor

थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के केस में भगौड़े आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जालंधर(मृदुल): थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के केस में भगौड़े आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

एस.एच.ओ. सुल्खण सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल जर्मनजीत सिंह को सूचना मिली थी कि काजी मंडी के रहने वाला भगौड़ा आरोपी सुरेश कुमार शराब तस्करी का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीरां वाली जगह के पास गश्त के दौरान आरोपी को एक बोरा लेकर जाते देखा। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से 24 बोतल शराब बरामद हुई। पूछताछ दौरान पता चला कि उस पर अलग-अलग थानों में 6 केस दर्ज हैं। वहीं उक्त आरोपी थाना रामामंडी में दर्ज एक चोरी के केस में भगौड़ा भी था, जिसको लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!