Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Dec, 2019 11:19 AM
थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 22 ग्राम हैरोइन के साथ तस्कर को काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से खडूर साहिब का रहने वाला राजेश कुमार उर्फ पहलवान है।
जालंधर(मृदुल): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 22 ग्राम हैरोइन के साथ तस्कर को काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से खडूर साहिब का रहने वाला राजेश कुमार उर्फ पहलवान है।
एस.एच.ओ. मेजर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. रेशम सिंह द्वारा पुलिस पार्टी के साथ रोड पर ट्रैप लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान उन्होंने एक्टिवा पर जा रहे युवक को रोक कर चैकिंग की तो एक्टिवा की डिक्की से 22 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी पर वर्ष 2018 में भी थाना 5 में हैरोइन तस्करी का केस रजिस्टर हुआ था।