Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 07:45 PM
शहर के स्कूलों का समय फिर बदल दिया गया है। स्कूल अब फिर से सुबह 10 बजे से लगेंगे। छुट्टी का समय स्कूल के शेड्यूल के मुताबिक किया जाएगा। यह आदेश 17 जनवरी से 20 जनवरी तक लागू होगा। यह बदलाव धुंध और कोहरे के मद्देनजर उठाया गया है।...
जालंधर: शहर के स्कूलों का समय फिर बदल दिया गया है। स्कूल अब फिर से सुबह 10 बजे से लगेंगे। छुट्टी का समय स्कूल के शेड्यूल के मुताबिक किया जाएगा। यह आदेश 17 जनवरी से 20 जनवरी तक लागू होगा। यह बदलाव धुंध और कोहरे के मद्देनजर उठाया गया है।
डीसी वरिंदर शर्मा की तरफ से जारी आदेशों में कहा गया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर समय में बदलाव किया गया है। इस आदेश के दायरे में जालंधर जिले के सभी सरकारी, अद्र्ध सरकारी और निजी स्कूल आएंगे।