जालंधर में मतगणना के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल

Edited By Vaneet,Updated: 22 May, 2019 09:32 PM

all managing for counting

पंजाब में लोकसभा चुनावों की मतदान की गणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। जिला उपायुक्त वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार कहा कि मतगणना के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। ...

जालंधर: पंजाब में लोकसभा चुनावों की मतदान की गणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। जिला उपायुक्त वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बुधवार कहा कि मतगणना के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र फिलौर के 236 बूथों की मतगणना 17 चक्र में, विधानसभा हलका नकोदर के 247 बूथों की मतगणना के लिए 18 चक्र, विधानसभा हलका शाहकोट के 244 बूथों के लिए 18 चक्र, विधानसभा हलका करतारपुर के 219 बूथों की मतगणना 16 चक्र, विधानसभा हलका जालंधर पश्चिमी के 163 बूथों की मतगणना 12 चक्र, विधानसभा हलका जालंधर केंद्रीय के 160 बूथों की मतगणना 12 चक्र, विधानसभा हलका जालंधर उत्तरी के 176 बूथों की 13 चक्र, विधानसभा हलका जालंधर कैंट के 205 बूथों की मतगणना 15 चक्रों और विधानसभा हलका आदमपुर के 213 बूथों की गणना 16 चक्रों में की जाएगी। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ई.वी.एम. और वी.वी.पैट मशीनों को सी.सी.टी.वी. कैमरों की निगरानी में रखा गया है और इनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस, पंजाब आम्र्ड पुलिस और अद्र्धसैनिक सुरक्षा बलों द्वारा की जा रही है। इसी प्रकार गणना दौरान शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स, क्विक रिसपोंस टीम, घुड़सवार टीम और दंगा नियंत्रण वाहन लगाया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!