अजय जैन मैमोरियल पक्षी विहार ट्रस्ट ने आयोजित किया समारोह ‘वतन के नाम’

Edited By swetha,Updated: 19 Feb, 2019 09:01 AM

ajay jain memorial trust organize function

समाज सेवा में अग्रणी संस्था अजय जैन मैमोरियल पक्षी विहार ट्रस्ट की ओर से काला सिंघा रोड कोट सदीक में ‘वतन के नाम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ध्वजारोहण की रस्म मदन लाल जैन द्वारा अदा की गई।

जालंधर (कोहली): समाज सेवा में अग्रणी संस्था अजय जैन मैमोरियल पक्षी विहार ट्रस्ट की ओर से काला सिंघा रोड कोट सदीक में ‘वतन के नाम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ध्वजारोहण की रस्म मदन लाल जैन द्वारा अदा की गई। उन्होंने कहा कि जीवों की रक्षा करना इंसान का परम कर्तव्. है। समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में श्री विजय चोपड़ा शामिल हुए। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि आज बड़े दुख की बात है कि बुजुर्गों की घरों में इज्जत नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रेरणा देना बहुत आसान है लेकिन किसी कार्य को करना बहुत मुश्किल होता है। ट्रस्ट द्वारा श्री विजय चोपड़ा को सम्मानित भी किया गया। ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म विशेष मेहमान विधायक सुशील रिंकू द्वारा अदा की गई। उन्होंने कहा कि हमें अपनी कमाई से कुदरत और इंसानियत के लिए कुछ न कुछ जरूर सेवा करनी चाहिए। पंजाब केसरी ग्रुप की समाज को बहुत देन है।  विशेष मेहमान मेयर जगदीश राजा ने कहा कि पक्षियों की जितनी हो सके सेवा करनी चाहिए। आज सरकार का काम ऐसी संस्थाएं कर रही हैं। विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए सिटीजन बैंक के चेयरमैन के.के. शर्मा ने कहा कि हमें अपने देश के लिए जितना हो सके करना चाहिए।

श्री विजय चोपड़ा ने लोगों का दर्द समझा है, यही कारण है कि वह समाज की इतनी सेवा कर रहे हैं। प्रधान प्रवीण जैन ने सभी का स्वागत किया और कहा कि श्री विजय चोपड़ा की प्रेरणा द्वारा ही पिछले कई वर्षों से लगातार ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष महिन्द्र भगत ने सभा के कार्यों की सराहना की। योग गुरु वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि पक्षी हमारे मित्र हैं जोकि अब खो रहे हैं, गाएं सड़कों पर घूम रही हैं, सरकार गाय का टैक्स तो ले रही है लेकिन गाय की सम्भाल नहीं कर रही है। 

मंच का संचालन करते हुए महासचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार पक्षियों की सेवा की जा रही है उसी के साथ समाज सेवा के कार्य भी किए जा रहे हैं। धर्मवीर जैन ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि पंजाब में पक्षियों की गिनती दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। बलविन्द्र सिंह लक्की ने भी विचार रखे। इस दौरान अमर संगीत ग्रुप के अमरजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पर आधारित भजनों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से जम्मू-कश्मीर के लिए 2 ट्रक राहत सामग्री रजाइयों के दिए गए, 22 जरूरतमंद महिलाओं को राशन और रजाइयां दी गईं। 5 शहीद सैनिकों के परिवारों को 11-11 हजार रुपए के ड्राफ्ट, जिनमें शहीद मोहिन्द्र राज के पिता मोहन लाल, शहीद दलजीत सिंह की पत्नी हरजिन्द्र कौर, शहीद कुलविन्द्र सिंह की पत्नी राजविन्द्र कौर, शहीद परमजीत सिंह के पिता महिन्द्र सिंह, शहीद गुरविन्द्र सिंह के भाई दविन्द्र को दिए गए। 5 बुजुर्गों प्यारे लाल तुली, डी.पी. जैन, जी.डी. कुन्द्रा, चन्द्रशेखर शर्मा व राम प्रकाश शर्मा को सम्मानित किया गया और 12 मेधावी बच्चों को स्टेशनरी, बैग आदि सामान दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से इन्दू देवा जी, चेयरमैन डा. पुष्पिन्द्र जैन, जे.बी. सिंह चौधरी, कर्ण शर्मा, महिन्द्र पाल कांसरा, सुरेश धीर, ललित महेन्द्रू, अजय जैन, रद्गजिन्द्र पाल, पिंकी जुल्का, राजेश भगत, हरबंस गगनेजा, विमल प्रकाश जैन, अविनाश पाठक, विनोद अग्रवाल, पवन भोडी, मास्टर गणेश भगत, प्रवीण कोहली, अमित शर्मा, देसराज जैन, मनोहर लाल महाजन, विजय पुरी, रोशन लाल जैन, मोंटू सिंह, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, देसराज राजपूत, कुलविन्द्र सिंह चीमा, मट्टू शर्मा, कलावती जैन, सुरिन्द्र शर्मा, मुस्कान जैन, सुभाष कपूर, जतिन्द्र सहदेव, बीबी प्रकाश कौर, हरजीवन गोगना, विक्रम भंडारी, यश पहलवान, आर.एस. राणा, वरिन्द्र शर्मा, नरेश जैन, सतपाल भगत, मोहन लाल जैन, हर्ष जैन, जयंत जैन, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, राजकुमार जैन, तजिन्द्र सिंह, अवतार चावला, हरविन्द्र सिंह, जंग बहादुर मैणी, सुरिन्द्र सिंह, विक्रम शर्मा आदि उपस्थित हुए। समारोह उपरांत सभी के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!