Edited By Vaneet,Updated: 17 Jul, 2018 07:37 PM
6 महीने पहले हुई शादी के बाद आत्महत्या करके जीवन लीला समाप्त करने के मामले में पुलिस ने मृतका के...
जालंधर(राजेश): 6 महीने पहले हुई शादी के बाद आत्महत्या करके जीवन लीला समाप्त करने के मामले में पुलिस ने मृतका के ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सास व ननद अभी फरार है।
थाना एक के इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि बीते दिन ईसा नगर इलाके में सुमिता पत्नी, नरेश कल्याण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसका शव पुलिस ने पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। मृतक सुमिता के भाई अरूण ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उसकी बहन को ससुराल परिवार परेशान करते थे जो उसके चरित्र तो शक करते ही थे उसे दहेज के लिए भी प्रताडि़त करते थे। जिसके बयानों पर पुलिस ने मृतका के पति नरेश कल्याण, मां संतोष व बहन रजनी के खिलाफ धारा 304 बी 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया। पुलिस ने नरेश कल्याण को आज गिरफ्तार कर लिया जबकि उसकी संतोष वह रजनी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।